Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2017 09:48 AM
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर नई चाल चलकर लोगों को
नई दिल्ली: भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर नई चाल चलकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार का झूठ धीरे-धीरे लोगों के सामने आ रहा है। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकार की उपलब्धियों के बड़े दावे कर रहे थे लेकिन निकाय चुनाव में जनता ने उनका नकार दिया। अब वह एक बार फिर से लोगों को भ्रमित करने के लिए नई चाल चल रहे हैं। उनकी सरकार का झूठ धीरे-धीरे सामने आ रहा है।
प्रचार में क्यों खर्च कर रहे करोड़ों?
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने खुद निरीक्षण करने के बाद पाया कि अस्पतालों में दवाइयों की कमी है तथा आंगनबाड़ी सेवाओं में खामियां पाई गई। इन सबके बावजूद प्रचार के माध्यम से वह मुफ्त दवाई देने और सबसे बेहतर आंगनबाड़ी सेवा देना का दावा कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल से इसका जवाब जानना चाहती है कि जब वह इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि अस्पतालों और आंगनबाड़ी में अनियमितता है तब वह प्रचार में करोड़ों रुपए क्यों खर्च कर रहे हैं।