संकट में भारत से मिली सहायता को कई देशों ने सराहा, मदद देने का भरोसा जताया: सूत्र

Edited By Yaspal,Updated: 08 May, 2021 09:04 PM

many countries appreciated the help received from india in crisis

भारत यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में संकट की घड़ी में भारत की मदद को फ्रांस-स्पेन कई देशों ने सराहा, उन्होंने भारत को कोरोना संक्रमण हरसंभव मदद का भरोसा दिया। भारत यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाअध्यक्षों की शिखर बैठक...

नेशनल डेस्कः भारत यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में संकट की घड़ी में भारत की मदद को फ्रांस-स्पेन कई देशों ने सराहा, उन्होंने भारत को कोरोना संक्रमण हरसंभव मदद का भरोसा दिया। भारत यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाअध्यक्षों की शिखर बैठक में आज सभी नेताओं ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण में मदद करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि ''भारत को वैक्सीन आपूर्ति के बारे में किसी से भाषण सुनने की आवश्यकता नहीं है। भारत ने मानवता के लिए बहुत से देशों को निर्यात किया है। हम जानते हैं कि भारत किस स्थिति में है।

यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि सभी नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से पिछले साल भारत के चिकित्सा आपूर्ति करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोविड की सबसे खराब स्थिति के दौरान भारत ने मदद की। नेताओं ने कहा कि वे सभी भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त कर रहे हैं और जो भी सहायता प्रदान कर सकते हैं, प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

स्पेन के प्रधानमंत्री ने पिछले साल सबसे खराब समय के दौरान स्पेन को मिली भारतीय सहायता को विशेष रूप से गर्मजोशी से याद किया।

भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय नेताओं से कोविड से संबंधित उपचार और टीके के लिए डब्ल्यूटीओ में ट्रिप्स (TRIPS) छूट का समर्थन करने का आग्रह किया। बेल्जियम के पीएम ने "केम छो" कहकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के निमंत्रण पर विशेष आमंत्रित के रूप में यूरोपीय परिषद की बैठक में भाग लिया। भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक की मेजबानी पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने की। वर्तमान में, यूरोपीय संघ के परिषद की अध्यक्षता पुर्तगाल के पास है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!