मेरठ: दुष्कर्म की शिकार 13 वर्षीय बच्ची ने अस्पताल की बेंच पर दिया बच्चे को जन्म, सोता रहा स्टाफ

Edited By Radhika,Updated: 25 May, 2024 06:01 PM

meerut 13 year old rape victim gives birth to child on hospital bench

मेरठ जिले से शर्मासार करने वाली घटना सामने आई है। खेलने कूदने की उम्र में किशोरी के साथ पड़ोस में रहते 40 साल के एक आदमी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले 40 वर्षीय सुभाष ने उसका वीडियो बनाया...

नेशनल डेस्क : मेरठ जिले से शर्मासार करने वाली घटना सामने आई है। खेलने कूदने की उम्र मेें किशोरी के साथ पड़ोस में रहते 40 साल के एक आदमी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले 40 वर्षीय सुभाष ने उसका वीडियो बनाया और मुंह बंद रखने की धमकी दी। पीड़िता डर के मारे चुप रही, लेकिन उसको यह समझ में नही आया कि वह गर्भवती हो गई। नाबालिग की उम्र 13 साल बताई जा रही है।

PunjabKesari

अल्ट्रासाउंड में हुआ खुलासा- 
घटना के बाद से बच्ची काफी गुमसुम रहती थी। उसके पेट में अक्सर दर्द रहता था। डॉक्टर को दिखाने पर सूजन बताने पर उसका इलाज शुरु किया गया। इसके बाद भी जब आराम न आया तो अल्ट्रासाउंड करवाया,जिसमें यह पता चला कि वह 6 महीने की गर्भवती है। इलाज में एक महीने निकल गया और उसके सात माह पूरे हो गये। 
तकलीफ बढ़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां स्टाफ ने बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया। वह तड़पती रही, सिसकती रही मगर किसी भी कर्मचारी या अधिकारी का दिल नहीं पसीजा। मेरठ जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

PunjabKesari

गिरफ्तार हुआ आरोपी-
किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी सुभाष के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने घटना की जांच के लिए एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी 48 घंटे के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
 

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!