Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 06:48 PM
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज त्राल में हिंसक हमलों की निंदा की है जिसमें दो नागरिक मारे गए और आर एंड बी विभाग के एसई तथा कार्यकारी अभियंता सहित घायल हो गए।
श्रीनगर: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज त्राल में हिंसक हमलों की निंदा की है जिसमें दो नागरिक मारे गए और आर एंड बी विभाग के एसई तथा कार्यकारी अभियंता सहित घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमला उस समय हुआ जब एक मंत्री उस क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए गए थे जो दशकों तक उपेक्षित रहा है।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से तीन दशकों से राज्य में हिंसा का का चक्र चल रहा है और खून खराबे को रोकने के लिए इसे समाप्त कर उन लोगों को राहत देने की जरूरत है। महबूबा मुफ्ती ने मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की और उन्होंने घायल के षीघ्र स्वसथ होने की भी कामना की।