Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Mar, 2019 12:02 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर के मामले पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की आलोचना की।
श्रीनगर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर के मामले पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की आलोचना की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की गलत नीतियों के चलते ही जम्मू-कश्मीर में हालात बिगड़े।
राहुल गांधी के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पलटवार किया। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीटर पर एक खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा कि इसके विपरीत, वाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राजनीतिक उदारता ने जम्मू-कश्मीर को खाई में गिरने से रोका। उन्होंने लोगों के दिलों में कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी। दुखद यह है कि राजनीतिक मजबूरियां नेताओं को चुनावी लाभ के लिए जनता को गलत जानकारी देने के लिए मजबूर करती हैं।