Edited By ,Updated: 24 May, 2017 11:49 PM
श्रीनगर : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज यहां राज भवन में राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मुलाकात की। दोनो के बीच बैठक के दौरान महबूबा और राज्यपाल ने राज्य में कानून और व्यवस्था के रखरखाव और आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा की। राज्यपाल ने महबूबा मुफ्ती के साथ...
श्रीनगर : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज यहां राज भवन में राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मुलाकात की। दोनो के बीच बैठक के दौरान महबूबा और राज्यपाल ने राज्य में कानून और व्यवस्था के रखरखाव और आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा की। राज्यपाल ने महबूबा मुफ्ती के साथ विशेष रूप से छात्र समुदाय के शैक्षणिक हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले नकारात्मक कारकों और प्रभावों पर चर्चा की।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नियंत्रण रेखा पर हाल के घुसपैठ के प्रयास और संघर्ष विराम घटनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।