Edited By ,Updated: 13 May, 2017 07:09 PM
पाकिस्तान द्वारा नौशहरा में एलओसी पर की जा रही भारी गोलीबारी के चलते सीमांत गांवों को खाली करवाया जा रहा है।
राजोरी: पाकिस्तान द्वारा नौशहरा में एलओसी पर की जा रही भारी गोलीबारी के चलते सीमांत गांवों को खाली करवाया जा रहा है। एलओसी पर उपजे तनाव के कारण लोगों को विस्थापित शिविरों में रखा गया है। पाकिस्तान शनिवार से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। राजोरी के नौशहरा में उसने कई गांवों में गोलीबारी की है।
पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय जवान उचित जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तानी रेंजरों ने राजोरी के परयाली, मंजाकोट और राजधानी क्षेत्रों में भारी गोलीबारी की है जो जारी है। वहीं नौशहरा के कलसियां, बाबखोड़ी, झांगर और शेरमकड़ी इलाकों की फारवर्ड पोस्टों पर भी गोलीबारी जारी है।
गांवा किए जा रहे खाली
गोलीबारी के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रह है। जानकारी के अनुसार नौशहरा के 26 गांव गोलीबारी से प्रभावित हैं जिनके लिए चार विस्थापित शिविर बनाए गए हैं जबकि 26 और बनाए जाएंगे अगर ज्यादा विस्थापन होता है तो। इस बारे में राजोरी के डीसी शाहीद इकबाल चौधरी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।