''कांग्रेस-AAP कर रही लाशों पर राजनीति,अन्य शहीद जवानों की अंत्येष्टि में क्यों नहीं हुए शामिल'

Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 02:13 PM

minister vk singh

पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री वी.के सिंह ने आज कांग्रेस और ‘आप’ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे ‘‘लाशों पर राजनीति कर रही हैं।’’

नई दिल्ली: पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री वी.के सिंह ने आज कांग्रेस और ‘आप’ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे ‘‘लाशों पर राजनीति कर रही हैं।’’  सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों दलों के पास कोई मुद्दे नहीं बचे हैं और वे ‘‘वन रैंक, वन पैंशन’’ मुद्दे के बारे में कुछ नहीं जानते। विदेश राज्य मंत्री ने ऊर्जा दक्षता सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके पास कुछ दूसरा :कोई मुद्दा: नहीं है। यही वजह है कि वे लाशों पर सियासत कर रहे हैं। जाएं और उनसे पूछें कि क्या उन्होंने किसी अन्स सैनिक की अंत्येष्टि में शिरकत की है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘कितने ही सैनिक शहीद हो गए हैं, क्या आम आदमी पार्टी के नेता और कांग्रेस के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने गए? वे बेकार की बात कर रहे हैं।’’

सिंह से उनकी टिप्पणियों की अन्य दलों द्वारा की जा रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘उन लोगों के साथ चर्चा का कोई मतलब नहीं है, जो इसके (वन रैंक, वन पैंशन) के बारे में कुछ नहीं जानते।’’  बुधवार को सिंह ने राम किशन ग्रेवाल की ‘‘मानसिक स्थिति’’ पर सवाल उठाए थे। ग्रेवाल ने कथित तौर पर आेआरआेपी के मुद्दे पर आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या से राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। सिंह ने इन खबरों को खारिज कर दिया था कि ग्रेवाल ‘वन रैंक-वन पैंशन’ आंदोलन के एक प्रमुख चेहरा थे। सिंह ने कल आरोप लगाया था, ‘‘वह (ग्रेवाल) एक कांग्रेस कार्यकर्त्ता थे। वह कांग्रेस के टिकट पर सरपंच बने। हालांकि वह हमारे सैनिक थे। मुझे उनके निधन पर दुख है।’’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!