राहुल का मोदी पर हमला अौर एमजे अकबर पर लगा रेप का आरोप, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Anil dev,Updated: 02 Nov, 2018 01:59 PM

mj akabar narinder modi rahul ghandi rss

यौन उत्पीड़न के बाद अब एमजे अकबर पर लगे रेप के आरोप से लेकर राहुल का मोदी पर हमला तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

नेशनल डेस्क: यौन उत्पीड़न के बाद अब एमजे अकबर पर लगे रेप के आरोप से लेकर राहुल का मोदी पर हमला तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

राफेल डील में अनिल अंबानी की कंपनी को क्यों दिया ठेका: राहुल गांधी
राफेल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आखिरकार अनिल अंबानी की कंपनी को ही इसका ठेका क्यों दिया गया। जब अनिल अंबानी की कंपनी घाटे में चल रही थी तो उसे दसॉ ने 284 करोड़ रुपये क्यों दिए।

#MeToo: यौन उत्पीड़न के बाद अब एमजे अकबर पर लगा रेप का आरोप
यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विवादों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की एक पत्रकार ने एमजे अकबर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पल्लवी गोगोई नाम की ये पत्रकार नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) में चीफ बिजनेस रिपोर्टर हैं। 

जरूरत पड़ी तो राम मंदिर पर 1992 जैसा करेंगे आंदोलन: RSS
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की तीन दिनों तक ठाणे के भयंदर में चलने वाली बैठक आज समाप्त हो गई है। इस बैठक के बाद संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने कहा कि राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले में देरी हो रही है। जरूरत पड़ी तो राम मंदिर पर 1992 जैसा आंदोलन करेंगे।

MP चुनाव: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानें किसका कटा और किसे मिला टिकट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में कुल 177 प्रत्याशियों के नाम हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बुधनी, यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी, अशोक रोहनी को जबलपुर कैंट, देवेन्द्र वर्मा को खंडवा और मंदसौर से यशपाल सिंह सिसौदिया को टिकट दिया है। 

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने की BJP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में कर्फ्यू
 कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में फैले तनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लागू कर दिया है। 

US की पाक को नसीहत, हाफिज सईद के जमात को बैन करने के लिए बनाए कानून
अमेरिका ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए जल्द ऐसा कानून बनाने को कहा है, जिसके तहत हाफिज सईद के जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) को औपचारिक रूप से प्रतिबंधित किया जाए। अमेरिका ने दोनों संगठनों पर से हाल ही में प्रतिबंध हटाने की आलोचना करते हुए कहा कि यह आतंकवाद से मुकाबला करने की फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफ.ए.टी.एफ.) से की गयी इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता के खिलाफ है।

ट्रम्प की प्रवासियों को धमकी, अगर आप पथराव करेंगे तो सेना चला सकती है गोलियां
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रवासियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे अवैध प्रवासियों को अब सीमा पर पकड़ लिया जाएगा और उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा। वहीं, ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका की ओर बढ़ रहा काफिला अगर सैनिकों पर पथराव करता है तो सेना उन पर गोलियां चला सकती है। 

आज फिर घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके शहर का रेट
 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है। आज भी कंपनियों ने तेल की कीमतें घटाई हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 14 पैसे सस्ता किया गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 79.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 500 अंक मजबूत, निफ्टी 10550 के करीब
शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। कारोबार की शुरुआत में आज सेंसेक्स 311.98 अंक यानी 0.91 फीसदी बढ़कर 34,743.95 पर और निफ्टी 81.85 अंक यानी 0.79 फीसदी बढ़कर 10,462.30 पर खुला। बाजार में चौतरफा खरीददारी से कारोबार में सेंसेक्स 534 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 35,000.85 वहीं 157 अंक चढ़कर 10,558.55 के स्तर पर है।

यहां कुत्ते आपको दे रहे हैं अच्छी कमाई का मौका, बस करना होगा ये काम
कई लोगों को कुत्तों से बहुत प्यार होता है। एेसे लोगों के लिए अमेरिका में एक सुनहरा मौका है। अाप कुत्ते से खेलकर  काफी पैसा कमा सकते है। अमेरिका के टेक्सास में स्थित मट्स कैनाइन कैंटिना नाम का रेस्टोरेंट कुत्ते से एक घंटा खेलने पर 100 डॉलर दे रहा है। रेस्टोरेंट ने इस नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन भी मंगाए हैं।

टॉयलेट के जेट स्प्रे को लेकर शख्स का उड़ा खूब मजाक, इस तरह कर रहा था Use
विदेश में अक्सर लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। पश्चिम के अधिकतर देशों में लोग टॉयलेट में पानी की बजाय पेपर रोल का इस्तेमाल करते हैं, वहीं एशियाई देशों इसका उलटा है। ऐसे में, जब एक शख्स घूमते-धूमते वियतनाम पहुंचा तो उसे समझ ही नहीं आया कि टॉयलेट में लगा जेट स्प्रे क्या है।

हम सिर्फ क्रिकेट खेलेंगे, नहीं मारेंगे आॅस्ट्रेलिया को बाॅल टेंपरिंग का तानाः डु प्लेसिस
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में उनके खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ विवाद का ताना नहीं मारेंगे, जिसके कारण विपक्षी टीम के तीन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लग गया था।

स्मिथ आैर वाॅर्नर के मामले पर बहस करने से सचिन ने किया इनकार
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि वह इस बहस में नहीं पड़ना चाहते कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर लगा प्रतिबंध कम किया जाए या नहीं। मार्च में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के कारण स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल, जबकि कैमरन बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के संघ ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सांस्कृतिक समीक्षा से जुड़ी रिपोर्ट आने के बाद इन पर पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग की थी।

बाॅयफ्रेंड रोहमन के साथ हैंड स्टैंड वर्कआउट करती दिखीं सुष्मिता
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह माॅडल रोहमन शाॅल के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके साथ हैंड स्टैंड वर्कआउट करने वाला शख्स कौन है, ये साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि जो तस्वीर सुष्मिता ने शेयर की है, उसमें उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा।

बिजली का इतना बिल भरते हैं 'किंग खान', एक मिडल क्लास फैमिली खरीद ले नया घर
किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके शाहरुख का आज हर कोई दीवाना है। किंग खान को बॉलीवुड में 25 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है, जिसमें उन्होंने एक से एक हिट फिल्म अपने नाम की हैं।
















       

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!