#MeToo: एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमाणी पर ठोका मानहानि का केस

Edited By vasudha,Updated: 16 Oct, 2018 12:38 AM

mj akbar filed a defamation case against priya ramani

यौन शोषण के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकार प्रिया रमाणी पर मानहानि का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने रमानी पर जानबूझकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री पर 10 महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए...

नेशनल डेस्क: विदेश राज्य मंत्री एम जी अकबर ने मी टू अभियान में यौन शोषण के आरोप लगाये जाने पर महिला पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अकबर ने विदेश यात्रा से रविवार को लौटने के बाद अपने ऊपर 10 से अधिक महिलाओं के लगाये गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए धमकी दी थी कि वह इस मामले में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। 

PunjabKesari
राज्य मंत्री ने सोमवार को अपने वकील संदीप कपूर के माध्यम से भारतीय दंड संहिता की धारा 499 के तहत प्रिया रमाणी के खिलाफ पटियाला कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। उनके वकील ने याचिका में कहा कि अकबर देश के सम्मानित पत्रकार रहे हैं और इस पेशे में उनका लंबा करियर रहा है। उन्होंने देश का पहला राजनीतिक समाचार साप्ताहिक निकला था, उनके मुवक्किल के खिलाफ प्रिया रमाणी ने बेबुनियाद मनगढ़ंत और ओछे आरोप लगाये हैं जिससे उनकी छवि और गरिमा को धक्का पहुंचा है। इस तरह यह उनकी मानहानि का मामला बनता है। 

PunjabKesari
 बता दें कि मानहानि के मामले में दो साल की सजा या दंड अथवा दोनों का प्रावधान है। याचिका में कहा गया कि अकबर के खिलाफ सोशल मीडिया में इस तरह के आरोप लगाने से उनके मुवक्किल की छवि को परिवार समाज और मित्रों में ठेस पहुंची है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। 
 PunjabKesari

गौरतलब है कि अकबर पर प्रिया रमाणी के अलावा गजाला वहाब, अंजू भारती, शुत्पा पॉल, शुमा रहा समेत कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण एवं प्रताडऩा के आरोप लगाये थे। उस समय अकबर नाइजीरिया में थे। उनके इस्तीफे की मांग अब जोर पकडऩे लगी है। इस बीच, कांग्रेस ने भी कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा लगने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करें कि वह पीड़ित लड़कियों के साथ हैं या अकबर के साथ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!