मोबाइल कंपनी ने खराब हैंडसेट बदलने से इनकार किया, व्यक्ति ने गुस्से में खुद को आग लगाई

Edited By Pardeep,Updated: 13 Nov, 2020 10:23 PM

mobile company refuses to change bad handset person fires himself in anger

मोबाइल कंपनी द्वारा कथित रूप से खराब हैंडसेट बदलने से इंकार किए जाने से व्यथित 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को रोहिणी में खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि भीम सिंह की हालत स्थिर बतायी जा रही है और उनके परिजन साथ में हैं। उन्होंने बताया कि...

नई दिल्लीः मोबाइल कंपनी द्वारा कथित रूप से खराब हैंडसेट बदलने से इंकार किए जाने से व्यथित 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को रोहिणी में खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि भीम सिंह की हालत स्थिर बतायी जा रही है और उनके परिजन साथ में हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिण रोहिणी थाने को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इलाके के एक मॉल में आत्मदाह करने की कोशिश कर रहा है। 

पुलिस ने बताया कि प्रह्लादपुर निवासी सिंह को घटना के तत्काल बाद बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर एक डॉक्टर और सिंह की पत्नी के सामने उनका बयान दर्ज कर लिया है। बयान में सिंह ने बताया कि उन्होंने भांजी की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए करीब एक महीने पहले प्रह्लादपुर की एक दुकान से 16,000 रुपए का मोबाइल हैंडसेट खरीदा था। लेकिन फोन में दिक्कत आने लगी और वह सही से काम नहीं कर रहा था। 

बयान के अनुसार सिंह ने छह नवंबर को कंपनी के सर्विस सेंटर में संपर्क करके फोन बदलने को कहा, लेकिन कंपनी ने नीतियों का हवाला देते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया। सिंह ने बार-बार प्रयास किया लेकिन उन्हें फोन बदलने में सफलता नहीं मिली। 

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त पी. के. मिश्रा ने बताया, ‘‘शुक्रवार की सुबह सिंह ने तय किया कि अगर उनकी समस्या नहीं सुलझी तो वह खुद को आग लगा लेंगे। वह सर्विस सेंटर पहुंचे और कर्मचारियों से फिर से अनुरोध किया, लेकिन उन्हें कंपनी नीतियों का हवाला देते हुए फिर से मना कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।'' पुलिस के अनुसार, सिंह पार्किग एरिया में गए, वहां अपने स्कूटर से पेट्रोल की बोतल निकाली और उसे खुद पर डालकर आग लगा ली। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!