पांच दिन की देरी के बाद आखिरकार पूरे भारत में छा गया मानसून, ये है IMD का नया अपडेट

Edited By vasudha,Updated: 13 Jul, 2021 01:43 PM

monsoon finally covered the whole of india

दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी के बाद, मंगलवार को पूरे देश में छा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में आठ जुलाई को पहुंच जाता है। सोमवार को मानसून दिल्ली को तरसता छोड़कर अपने आखिरी...

नेशनल डेस्क: दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी के बाद, मंगलवार को पूरे देश में छा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में आठ जुलाई को पहुंच जाता है। सोमवार को मानसून दिल्ली को तरसता छोड़कर अपने आखिरी पड़ाव जैसलमेर और गंगानगर जिलों तक पहुंच गया था।

PunjabKesari
मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अनेक हिस्सों में बारिश हुई जिसके बाद मौसम विभाग ने मानसून के दिल्ली आगमन की घोषणा कर दी। आईएमडी ने कहा, ‘‘पिछले चार दिन से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली पुरवाई हवाओं के चलने से बादलों का दायरा बढ़ गया और कई स्थानों पर बारिश हुई। 

PunjabKesari

दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है और दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाकी स्थानों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के बाकी बचे हिस्सों में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख आठ जुलाई से कुछ विलंब से, 13 जुलाई को पूरे देश में पहुंचा है।’’
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!