20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, इस साल मॉनसून रहेगा मेहरबान: IMD की मौसम पर बड़ी अपडेट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 Apr, 2024 07:29 AM

monsoon rains this year predicts imd

इस गर्मी में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी के बीच, एक अच्छी खबर आई है जो लोगों को राहत देगी, खासकर कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक नए अपडेट के अनुसार, इस मानसून सीजन में भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की...

नई दिल्ली: इस गर्मी में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी के बीच, एक अच्छी खबर आई है जो लोगों को राहत देगी, खासकर कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक नए अपडेट के अनुसार, इस मानसून सीजन में भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है और 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश होगी।

 पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम रविचंद्रन ने कहा कि लंबी अवधि के औसत (एलपीए) 87 सेमी का 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा, इस साल उत्तर-पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित 20 से अधिक राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामान्य बारिश का अनुमान है. वहीं छह राज्यों- ओडिशा, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

अल नीनो का प्रभाव कमजोर होगा और ला लीना की स्थिति बनेगी
आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि वर्तमान में मध्यम अल नीनो की स्थिति बनी हुई है। मानसून का मौसम शुरू होने तक इसके तटस्थ होने की संभावना है। इसके बाद, जलवायु मॉडल सुझाव देते हैं, ला लिना प्रभाव अगस्त-सितंबर तक विकसित होगा। वसंत के दौरान (पिछले तीन महीने जनवरी से मार्च 2024) उत्तरी गोलार्ध पर बर्फ का आवरण सामान्य से कम था। आईएमडी ने कहा कि इसका दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश के साथ विपरीत संबंध है और इसलिए, सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!