Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 May, 2026 06:48 PM

मोरतंत्र जो देश की जीवंत शिल्प परंपराओं पर आधारित एक पारंपरिक भारतीय ज्वेलरी हाउस है, चंडीगढ़ में अपना दूसरा रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा करता है। अहमदाबाद में अपने पहले फ्लैगशिप स्टोर की सफलता के बाद, मोरतंत्र अब अपनी शिल्प विरासत को चंडीगढ़ लेकर आ...
नेशनल डेस्क : मोरतंत्र जो देश की जीवंत शिल्प परंपराओं पर आधारित एक पारंपरिक भारतीय ज्वेलरी हाउस है, चंडीगढ़ में अपना दूसरा रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा करता है। अहमदाबाद में अपने पहले फ्लैगशिप स्टोर की सफलता के बाद, मोरतंत्र अब अपनी शिल्प विरासत को चंडीगढ़ लेकर आ रहा है। यह विस्तार ब्रांड की शिल्पकारी को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
चंडीगढ़ का यह नया स्टोर मोरतंत्र की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करता है। क्षेत्रीय कला से निर्मित यह स्थान आत्मीयता और खुलेपन का अनुभव कराता है। यहाँ ज्वेलरी के प्रत्येक खंड में ऐसी बारीकियां हैं जो शिल्प की अनकही कहानियाँ बयान करती हैं और हर हस्तनिर्मित कलाकृति के पीछे छिपे कौशल एवं उद्देश्य का सम्मान करती हैं। अपने समझदार ग्राहकों और उत्कृष्ट शिल्प कला की गहरी समझ के लिए प्रसिद्ध चंडीगढ़, मोरतंत्र के शिल्प-आधारित डिज़ाइनों के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। यह स्टोर आभूषण प्रेमियों को हर कलाकृति के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत और जीवंत परंपराओं से करीब से जुड़ने का अवसर देता है।
मोरतंत्र के संग्रह की मुख्य विशेषता इसकी सूक्ष्म डिटेलिंग और भारतीय परंपराओं पर अटूट पकड़ है। यहां के हर आभूषण में पीढ़ियों से चली आ रही कारीगरों की डिज़ाइन सोच की झलक मिलती है। चंडीगढ़ स्टोर की ये विशेषताएँ दर्शकों को हर रचना के पीछे की कड़ी मेहनत और कारीगरी को महसूस करने का मौका देती हैं।
मोरतंत्र की को-फाउंडर शैली नैमिष सखपारा ने इस अवसर पर कहा कि "चंडीगढ़ अपने आप में एक सहज और सुखद अहसास है। पंजाब पूरे दिल से उत्सव मनाने के लिए जाना जाता है, और यही भावना हमारे सेरेमोनियल ज्वेलरी पहनने और उसे जीने के तरीके में गहराई से समाहित है। हम केवल 'रिवाइवलिस्ट' (पुनरुद्धार करने वाले) नहीं हैं, क्योंकि हमारी विरासत को पुनरुद्धार की नहीं बल्कि निरंतरता की आवश्यकता है। हमारा उद्देश्य उन सुंदर चीज़ों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवंत बनाए रखना और उन्हंत निरंतर प्रचलन में रखना है।"
अपने दूसरे स्टोर के साथ, मोरतंत्र अहमदाबाद की सांस्कृतिक अखंडता और भारतीय कारीगरों की स्थायी कला पर आधारित विकास को आगे बढ़ा रहा है।
स्टोर का पता: मोरतंत्र, SCO 9, 19D, सेक्टर 19, चंडीगढ़।