मुंबईः ताज महल होटल के पास एक बिल्डिंग में लगी आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Jul, 2019 03:29 PM
दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल के पीछे स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई, जिसमें कुछ लोग फंस गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबईः दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल के पीछे स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई, जिसमें कुछ लोग फंस गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को मेरी वेदर रोड पर स्थित चर्चिल चामदर इमारत में आग लगने को लेकर दोपहर करीब 12.17 बजे फोन आया।
उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर अब तक छह लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि इमारत में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।