इंश्योरेंस के पैसों के लिए पत्नी ने पहले करवाई पति की ह'त्या फिर सड़क हादसे का रचा झूठा नाटक

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 10:55 AM

murder case kotputli behror extramarital affair insurance fraud blind murder

एक शख्स को बुलाकर बेरहमी से पीटने और उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस साजिश में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने इस वारदात को सड़क दुर्घटना दिखाने की चाल चली थी, ताकि वे बीमा...

नई दिल्ली:  हरियाणा में एक शख्स को बुलाकर बेरहमी से पीटने और उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस साजिश में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने इस वारदात को सड़क दुर्घटना दिखाने की चाल चली थी, ताकि वे बीमा की रकम हड़प सकें।

मृतक की पहचान सतीश के तौर पर हुई है। लगभग एक सप्ताह पहले राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बरदोद गांव से उसका शव बरामद किया गया था। पहले यह एक ब्लाइंड मर्डर केस लग रहा था, लेकिन तफ्तीश आगे बढ़ी तो पूरा मामला ही बदल गया। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि यह कत्ल एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से किया गया।

शव की जांच करने पर पुलिस को सिर पर चोट के निशान और घटनास्थल पर फसल के अवशेष मिले, जिससे मौत को लेकर संदेह गहरा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी  कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दो लोग बाइक पर सतीश का शव ले जाते नजर आए।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्धों राजेश उर्फ राजू मिस्त्री और शमशेर उर्फ शिवा को ढूंढ निकाला और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर राजेश ने कत्ल की साजिश में अपना हाथ होने की बात मान ली।

पत्नी की संलिप्तता पर भी जांच
पुलिस जांच में यह बात भी निकलकर आई कि राजेश और सतीश की पत्नी रेखा सैनी के बीच नजदीकियां थीं। पुलिस को आशंका है कि रेखा और राजेश ने मिलकर सतीश को खत्म करने का प्लान बनाया, क्योंकि वे सतीश को अपने रिश्ते के बीच रोड़ा मान रहे थे। इसके साथ ही, उन्होंने मौत को रोड एक्सीडेंट का रूप देने की सोच रखी थी ताकि इंश्योरेंस क्लेम की राशि मिल जाए।

जिले के एक आला पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मृतक की पत्नी ने कुछ लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियां करवा रखी थीं। वह सतीश की मौत का फायदा उठाना चाहती थी। इसके अलावा, सतीश उनके प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना तैयार की गई। अधिकारी के मुताबिक, इसी प्लानिंग के तहत राजेश और शमशेर ने सतीश को हरियाणा बुलाया। सतीश के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर बुरी तरह हमला कर दिया, जिससे उसे काफी गहरी चोटें आईं। आरोपी यह समझकर उसे वहीं छोड़कर चले गए कि वह जिंदा नहीं बचेगा। बाद में सतीश ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की हर कड़ी को जोड़ रही है। इसमें इंश्योरेंस की रकम के लिए कत्ल करने की वजह और इस पूरी साजिश में रेखा की भूमिका की जांच शामिल है। पुलिस को यह भी पता चला है कि सतीश और रेखा एक-दूसरे से अलग रह रहे थे।

  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!