Video- BJP प्रदेश अध्यक्ष सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बिगड़े बोल

Edited By ASHISH KUMAR,Updated: 12 Apr, 2018 09:02 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंद कुमार सिंह चौहान खंडवा में एक दिवसीय अनशन पर बैठे रहे। देश भर में भाजपा के सांसद अनशन  पर रहे। नंद कुमार सिंह चौहान ने अनशन के दौरान एक के बाद एक कई विवादित बयान दे डाले। उन्होंने कांग्रेस को मैली सोच वाली पार्टी...

मध्यप्रदेश (खंडवा): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंद कुमार सिंह चौहान खंडवा में एक दिवसीय अनशन पर बैठे रहे। देश भर में भाजपा के सांसद अनशन  पर रहे। नंद कुमार सिंह चौहान ने अनशन के दौरान एक के बाद एक कई विवादित बयान दे डाले। उन्होंने कांग्रेस को मैली सोच वाली पार्टी बताया। भाजपा सांसद ने कहा की मुठ्ठी भर सासंद सदन की करवाई को बाधित कर देश का करोड़ो रुपया बर्बाद कर रहे है। चौहान यही नहीं रूके, कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की मुठ्ठी भर कांग्रेसियों को ठोंक पीटकर तो ठीक नहीं कर सकते इसलिए अनशन कर रहे हैं।

कांग्रेस अधर्म के रास्ते पर
नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सांसद का कामकाज चलने नहीं देती है। जिससे प्रतिदिन करोड़ का नुकसान होता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद के कामकाज ठप कर देश का जो नुकसान हुआ है हम सभी सांसद देश की जनता को वही बताने के लिए अनशन पर बैठे हैं। जिन सांसदों को आपने चुनकर संसद में भेजा है 23 दिन तक कांग्रेस ने अपनी है अधर्मी के कारण चलने उसी संसद को चलने नहीं दिया। सदन पूरी तरीके से ठप हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीनों विधायक महापौर अन्य कार्यकर्ता भी अनशन स्थल पर मौजूद रहे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!