Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 05:16 PM
स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक महिला अपने एक साल के बच्चे का साथ झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सभी के जह्न में एक ही सवाल था कि ये लड़की कौन है? आपको बता दें कि...
नई दिल्ली: स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक महिला अपने एक साल के बच्चे का साथ झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सभी के जह्न में एक ही सवाल था कि ये लड़की कौन है? आपको बता दें कि इस लड़की का नाम सुदीक्षा किरण सुवर्णा है जो मेंगलोर की गलियों में सफाई करती हुई दिखाई दे रही हैं।
सुदीक्षा किरण की तस्वीरें कुछ दिन पहले ही मेंगलोर सिटी नाम के पेज पर अपलोड की गईं थीं। मेंगलोर सिटी पेज के अनुसार, सुदीक्षा सवच्छ भारत अभियान की वेटिलंयर जोकि रामा कृष्णा मिशन मेंगलोर की तरफ से चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पेज पर इन फोटो को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की जा रही है। वहीं यूजर्स ने लड़की की हौंसले को सलाम करते हुए फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।