अजब प्रेम की गजब कहानी: एक दूल्हे की दो दुल्हन, एक ही मंडप में लिए सात फेरे

Edited By Anil dev,Updated: 07 Jan, 2021 01:58 PM

national news punjab kesari chhattisgarh

दुनिया में शादी के बंधन को सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। भले ही शादी के लिए वर-वधू खोजे तो धरती पर ही जाते हैं लेकिन कहा जाता है कि जोडिय़ां ऊपर से बनकर आती हैं। भगवान जिसके भाग्य में जो लिखता है उसको वही मिलता है।

नेशनल डेस्क: दुनिया में शादी के बंधन को सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। भले ही शादी के लिए वर-वधू खोजे तो धरती पर ही जाते हैं लेकिन कहा जाता है कि जोडिय़ां ऊपर से बनकर आती हैं। भगवान जिसके भाग्य में जो लिखता है उसको वही मिलता है। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले में भी इनदिनों एक शादी एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें एक लड़के ने दो लड़कियों से एक ही मंडप में सात फेरे लिए। 

PunjabKesari

दरअसल चंदू मौर्य नाम के युवक का गांव की ही दो लड़कियां हसीना बघेल और एरंडवाल की रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्रेम चल रहा था। जिसको बाद दोनों लड़कियों ने आपसी रजामंदी के साथ शादी करने का फैसला किया। इस पूरी शादी पर गांववालों ने रजामंदी दी है। दोनों लड़कियों की शादी एक ही मंडप में हुई। चंदू मौर्य नाम के युवक ने एक ही मंडप में हसीना और सुंदरी के साथ शादी रचाई। 

PunjabKesari

एक ही मंडप में दूल्हे ने दोनों युवती के साथ सात फेरे लिए। हैरानी की बात ये है कि पूरा गांव इस शादी का गवाह बना। यह शादी 3 जनवरी को बहुत की धूमधाम से हुई जिसमें करीब 600 लोग शामिल हुए। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई शिकायत मिली है। सोशल मीडिया में इस शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!