राहुल ने बताए कृषि कानूनों के 3 बड़े नुकसान, कहा- ये आंदोलन अब शहरों से गावं की तरफ जाएगा

Edited By Anil dev,Updated: 29 Jan, 2021 05:45 PM

national news punjab kesari congress rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देशभर के किसान कृषि संबंधी तीनों कानूनों को समझने लगे हैं और उनका आंदोलन थमने की बजाय ज्यादा फैलेगा, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से बात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

नेशनल डेस्क; कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देशभर के किसान कृषि संबंधी तीनों कानूनों को समझने लगे हैं और उनका आंदोलन थमने की बजाय ज्यादा फैलेगा, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से बात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालना चाहिए। गांधी ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे देश में किसान इन कानूनों से पैदा होने वाली खतरनाक स्थितियों को समझने लगे हैं। अब तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के किसान ही इन तीनों कानूनों से पैदा होने वाली विकट स्थिति को समझ रहे थे, इसलिए वे आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अब देश के अन्य भागों के किसान भी इन कानूनों से होने वाली दिक्कतों को समझने लगे हैं, इसलिए किसानों का आंदोलन थमेगा नहीं बल्कि पूरे देश में फैलेगा। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि ये आंदोलन अब शहरों से गावं की तरफ जाएगा। मैं किसानों के साथ हूं। प्रधानमंत्री ये नहीं सोचें की ये आंदोलन यहीं खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "यह समझना जरूरी है कि ये तीनों कानून क्या हैं। पहले कानून से मंडिया खत्म हो जाएंगी। दूसरे कानून से बड़े कारोबारी अनाज की जमाखोरी कर लेंगे। तीसरे कानून से एमएसपी खत्म हो जाएगी। " उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को धमकाने और डराने का प्रयास कर रही है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि किसान देश की आवाज हैं और उनके साथ अन्याय हो रहा है। उनका नुकसान हो रहा है और उनको संकट की तरफ धकेला जा रहा है। उनकी चोरी हो रही है और उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। इन सब स्थितियों के बीच प्रधानमंत्री को कैसे लगता है कि जिन लोगों के साथ अन्याय हो रहा है और जिसके खिलाफ वे आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं, वे आंदोलन स्थल से अपनी मांगे पूरी हुए बिना हट जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि श्री मोदी को समझ लेना चाहिए कि किसानों के साथ जो अन्याय हो रहा है उससे देश को भारी नुकसान होने वाला है। अगर देश को नुकसान होने से बचाना है तो किसानों से बात करनी पड़ेगी और उनकी बात को मानते हुए तीनों कानून वापस लेने होंगे। किसानों की बात सुननी होगी और जल्द से जल्द उनसे बात कर देश को बड़े नुकसान की तरफ बढ़ने से रोकना होगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!