Edited By Anil dev,Updated: 01 Dec, 2021 05:01 PM
गुजरात में गांधीनगर की एक अदालत ने हाल में तीन साल की एक बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने वाले एक वहशी को आज आजीवन कैद की सज़ा सुनायी।
नेशनल डेस्क: गुजरात में गांधीनगर की एक अदालत ने हाल में तीन साल की एक बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने वाले एक वहशी को आज आजीवन कैद की सज़ा सुनायी। अभियोजन पक्ष के अनुसार अभियुक्त विजय ठाकोर ने दो अन्य बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है हालांकि उन दोनो की हत्या नहीं की गयी थी। इन मामलों की सुनवाई भी अलग से चल रही है।
पुलिस ने पोस्को क़ानून के तहत दर्ज दुष्कर्म और हत्या के उक्त मामले में मात्र करीब आठ दिन में ही 15 नवंबर को आरोप पत्र दायर कर दिया था। विजय को मामले की पड़ताल के बाद पकड़ भी लिया गया था। यहां जिला एवं सत्र अदालत ने विजय को अंतिम तक जेल में रहने की सज़ा मात्र लगभग 15 दिन की सुनवाई के बाद सुना दी। अभियोजन पक्ष ने हालांकि फांसी की सज़ा की मांग की थी। अश्लील विडीओ देखने के आदी विजय ने दिवाली के आस पास तीन लड़कियों से दुष्कर्म किया था। इनमे से एक तीन साल की बच्ची का उसने सांतेज में सात नवंबर को अपहरण किया था और फिर दुष्कर्म के बाद उसकी जान ले ली थी।