नेवी स्कूल की छात्रा द.अमेरिकी की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली सबसे कम आयु की लड़की बनी

Edited By Pardeep,Updated: 09 Feb, 2020 10:07 PM

navy school student became the youngest girl to conquer highest peak in the us

मुम्बई के नेवी चिन्ड्रेन स्कूल (एनसीएस) के कक्षा सात की छात्रा काम्या कार्तिकेयन माउंट एकॉन्कागुआ फतह करने वाली सबसे कम आयु की लड़की बन गई है। माउंट एकॉन्कागुआ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है। यह जानकारी नौसेना अधिकारियों ने शनिवार को दी। माउंट...

नई दिल्लीः मुम्बई के नेवी चिन्ड्रेन स्कूल (एनसीएस) के कक्षा सात की छात्रा काम्या कार्तिकेयन माउंट एकॉन्कागुआ फतह करने वाली सबसे कम आयु की लड़की बन गई है। माउंट एकॉन्कागुआ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है। यह जानकारी नौसेना अधिकारियों ने शनिवार को दी।

माउंट एकॉन्कागुआ की ऊंचाई 6962 मीटर है। अधिकारियों ने बताया कि काम्या कार्तिकेयन ने एक फरवरी को माउंट एकॉन्कागुआ की चोटी फतह की और उस पर तिरंगा फहराया। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि काम्या ने यह सफलता वर्षों की शारीरिक और मानसिक तैयारी तथा साहसिक खेलों में नियमित हिस्सा लेकर हासिल की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!