इस साल अब तक भ्रष्टाचार की करीब 21,000 शिकायतें मिलीं: CVC

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 06:37 PM

nearly 21 000 complaints of corruption have been received this year  cvc

केंद्रीय सतर्कता आयोग को सरकारी अधिकारियों के खिलाफ इस साल जनवरी से सितंबर के बीच भ्रष्टाचार की करीब 21,000 शिकायतें मिली हैं। वीरवार को जारी किए गए एक आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक इस साल के पहले नौ महीने में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की...

नई दिल्ली: केंद्रीय सतर्कता आयोग को सरकारी अधिकारियों के खिलाफ इस साल जनवरी से सितंबर के बीच भ्रष्टाचार की करीब 21,000 शिकायतें मिली हैं। वीरवार को जारी किए गए एक आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक इस साल के पहले नौ महीने में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की कुल 20,943 शिकायतें मिली हैं।

आयोग ने इनमें से 17,420 शिकायतों का निपटान कर दिया और उनमें से केवल 96 जांच के लिए मुख्य सतर्कता अधिकारियों और सीबीआई के पास भेजे गए। सीवीसी को 2016 में 51,207 और 2015 में 32,149 शिकायतें मिली थीं। उसे 2014 में इस तरह की 64,410 और 2013 में 35,332 शिकायतें मिली थीं।

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक सीवीसी ने विभिन्न सरकारी विभागों के 19,557 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के लिए कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सीवीसी लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से देश भर में कई संपर्क गतिविधियों को अंजाम देगा। चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य जितने ज्यादा संभव हो उतने लोगों तक पहुंचना और उन्हें भ्रष्टाचार से उपजने वाली गंभीर समस्याओं से वाकिफ कराना है।’’  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!