भारतीय डॉक्टरों को मिला एेसा ब्लड ग्रुप, दुनिया में किसी और के पास नहीं!

Edited By ,Updated: 03 Sep, 2016 05:15 PM

new blood group found in india who lab certifies

गुजरात के सूरत में एक युवक का ब्लड ग्रुप देखकर डॉक्टर हैरान हैं, क्योंकि उसका ब्लड ग्रुप A, B, O, AB में से एक से भी मैच नहीं करता है।

नई दिल्ली: गुजरात के सूरत में एक युवक का ब्लड ग्रुप देखकर डॉक्टर हैरान हैं, क्योंकि उसका ब्लड ग्रुप A, B, O, AB में से एक से भी मैच नहीं करता है। डॉक्टरों का कहना है कि दुनिया में किसी भी इंसान का ब्लड ग्रुप ऐसा नहीं है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इस ग्रुप को सर्टिफाइड किया है। डॉक्टर युवक के ब्लड पर अभी और रिसर्च कर रहे हैं। 

ब्लड ग्रुप का नाम रखा INRA
डॉक्टरों ने इस नए ब्लड ग्रुप का नाम INRA रखा है। इसमें पहले दो शब्द इंडिया और बाद के दो शब्द युवक के नाम से लिए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह युवक न तो किसी को ब्लड डोनेट कर सकता है, न ही किसी का ब्लड ले सकता है। इस ब्लड टेस्ट को सबसे पहले सूरत के लोक समर्पण रक्तदान के डॉक्टरों ने किया, जिसके बाद इसके सैंपल जांच के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) काे भेजे गए।

छिपाई जा रही युवक की पहचान
हालांकि रिसर्च के चलते डॉक्टरों ने युवक की पहचान को अभी छिपा रखा है। युवक के फैमली मेंबर्स के ब्लड की भी जांच की जा रही हैं।  डॉ. सनमुख जोशीका कहना है कि हम युवक के ब्लडग्रुप पर अभी कुछ और रिसर्च कर रहे हैं। यह ब्लड क्यों सबसे अलग है? यह कैसे बना है? 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!