सेंसेक्स 210 अंक बढ़कर 73,267 पर खुला, निफ्टी ने 22,248 का नया ऑल टाइम हाई बनाया

Edited By Mahima,Updated: 21 Feb, 2024 10:30 AM

nifty made a new all time high of 22 248

आज यानी मंगलवार (20 फरवरी) को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। आज निफ्टी 33 अंकों की बढ़त के साथ 22,248 पर खुला। यह अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं, सेंसेक्स भी 210 अंकों की बढ़त के साथ 73,267 के स्तर पर खुला।

नेशनल डेस्क: आज यानी मंगलवार (20 फरवरी) को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। आज निफ्टी 33 अंकों की बढ़त के साथ 22,248 पर खुला। यह अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं, सेंसेक्स भी 210 अंकों की बढ़त के साथ 73,267 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयरों में तेजी और 15 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं, लगातार चौथे कारोबारी दिन पेटीएम के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा है।

ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर 9% गिरे
बाजार में शुरुआती कारोबार में जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 9% से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट SEBI द्वारा कंपनी की फाइलों में 2,000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मिलने के बाद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि बाजार नियामक सेबी ने ज़ी के संस्थापकों के खिलाफ अपनी जांच में पाया कि करीब 2,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।

कल भी बाजार में तेजी देखने को मिली थी
इससे पहले कल यानी 20 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी। निफ्टी ने कल 22,215 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, ऊंचाई से थोड़ा नीचे आकर यह 74 अंकों की बढ़त के साथ 22,196 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स भी 349 अंकों की तेजी के साथ 73,057 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली। 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!