सुशांत सिंह की 'सुसाइड मिस्ट्री' निर्भया की वकील को नहीं मुंबई पुलिस पर भरोसा

Edited By vasudha,Updated: 21 Jul, 2020 10:15 AM

nirbhaya lawyer does not trust mumbai police

एक महीना बीत जाने के बाद भी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मिस्ट्री अनसुलझी हुई है। जहां मुंबई पुलिस इस मामले में कई बड़ी हस्तियों के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है वहीं दूसरी तरफ सुशांत के फैंस सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। अब...

नेशनल डेस्क: एक महीना बीत जाने के बाद भी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मिस्ट्री अनसुलझी हुई है। जहां मुंबई पुलिस इस मामले में कई बड़ी हस्तियों के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है वहीं दूसरी तरफ सुशांत के फैंस सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। अब निर्भया की वकील सीमा समृद्ध‍ि ने भी सुशांत की मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। 

 

निर्भया की वकील सीमा ने सुशांत की मौत को प्लान मर्डर बताया है। उन्होंने हाल ही में ट्वीट कर लिखा कि  14 जून को ही डाउट हो गया था कि ये सुसाइड नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी को देखकर प्रथमदृष्टता ये एक प्रायोजित मर्डर लग रहा था। गले का निशान जो कहीं से भी फाँसी के फंदे का निशान नहीं लग रहा था। सुसाइड नोट नहीं था, फिर बिना अन्वेषण के मुंबई ने सुसाइड क्यों बताया?

 

सीमा के इस पोस्ट के बाद सुशांत के फैस में एक उम्मीद जाग गई है। लोगों ने वकील का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैम आप ही सुशांत को इंसाफ दिला सकती हैं। इससे पहले सीमा ने इन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया था कि, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, सुशांत सिंह की मृत्यु का सच जानने का हम हर भारतीय का अधिकार है। लेकिन एक माह से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस सच सामने लाने में नाकामयाब रही है। आपसे अनुरोध हम सब के पसंदीदा हीरो का केस आप सीबीआई को दीजिए।

 

याद हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था इसके बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले में उनसे जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही हैं। हालांकि मुंबई पुलिस का जांच से लोग संतुष्ट नहीं है और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।  हाल ही में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती नें भी इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच करने का अनुरोध किया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!