Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 12:47 AM
वजह बन गया है अरुण जेतली का विदेश दौरा।एेसे में अब उनके लौटने के बाद ही सीतारमण सौंपा जाएगा...
नई दिल्लीः मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में प्रमोशन पाई निर्मला सीतारमण अभी रक्षा मंत्री का चार्ज नहीं ले पाएंगी। इसके लिए उन्हें दो दिन और इंतजार करना होगा। वजह बन गया है अरुण जेतली का विदेश दौरा। जेतल आज रात दो दिवसीय दौर पर जापान जा रहे हैं। एेसे में अब उनके लौटने के बाद ही सीतारमण सौंपा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक जेतली का जापान यह दौरा रक्षा मंत्री के रूप में होंगा। रक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जेटली रविवार को रक्षा मुद्दे पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान रवाना हो रहे हैं। पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जेटली को रक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
जेटली आज रात जापान रवाना हो रहे हैं, जहां वह अपने जापानी समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी इस माह भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। जेटली ने पत्रकारवार्ता में कहा, “मैं आज रात जापान की यात्रा पर जा रहा हूं। वैसे नए रक्षामंत्री को जाना चाहिए था लेकिन रविवार होने की वजह से अंतिम क्षण में ऐसा संभव नहीं हो सका।”
उन्होंने कहा, “जापानी प्रधानमंत्री के भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच यह काफी महत्वपूर्ण सुरक्षा वार्ता है, इसलिए बदलाव उपयुक्त नहीं है। मैं अगले दो दिनों तक वार्ता पूरी होने तक रक्षामंत्री के तौर पर काम करूंगा। सीतारमण वार्ता समाप्त होते ही पदभार संभाल लेंगी।