Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 06:48 PM
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कालाधन।
पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कालाधन और बेनामी संपत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पैरोकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के लिए अवैध संपत्ति का अंबार खड़ा करने वाले अपने मंत्रियों तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई करने से बचना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करते रहे हैं उन्हें बताना चाहिए कि उनकी इस नीति का क्या हुआ।
भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री बतायें कि उनकी नाक के नीचे पिछले एक साल से 750 करोड़ के मॉल का अवैध निर्माण पर्यावरण अधिनियम की धज्जियां उड़ा कर होता रहा लेकिन उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की हिमत क्यों नहीं दिखाई। भाजपा नेता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने औरंगाबाद में अपने नाम से खरीदी गई करोड़ों की 45 डिसमिल जमीन को घोषणापत्र में छुपा लिया लेकिन मुख्यमंत्री ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।