Edited By Yaspal,Updated: 09 Aug, 2022 08:35 PM
बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और महागठबंधन की तरफ से नयी सरकार का बनाने का दावा पेश करने वाले नीतीश कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की तथा समर्थन के लिए उनका आभार जताया
नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और महागठबंधन की तरफ से नयी सरकार का बनाने का दावा पेश करने वाले नीतीश कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की तथा समर्थन के लिए उनका आभार जताया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि नीतीश ने सोनिया और राहुल से फोन पर बात की और समर्थन के लिए आभार जताया।
सूत्रों ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली आने पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं। नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री'' के तौर पर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया और इसके बाद सर्वसम्मति से ‘महागठबंधन' का नेता चुने जाने पर उन्होंने नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं, जद(यू) की गठबंधन सहयोगी रही भाजपा ने नीतीश कुमार पर ‘‘धोखा'' देने का आरोप लगाया है।