पेगासस मुद्दे पर बोले नीतीश- संसद में चर्चा हो और जांच की जाए, सच सामने आए

Edited By Updated: 02 Aug, 2021 05:53 PM

nitish said on pegasus issue  discussion should be done in parliament

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद को लेकर विपक्षी दलों की ओर से की जा रही संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग की बात इतने दिनों से आ रही है, इस पर जरूर चर्चा होनी चाहिए।...

नेशनल डेस्कः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद को लेकर विपक्षी दलों की ओर से की जा रही संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग की बात इतने दिनों से आ रही है, इस पर जरूर चर्चा होनी चाहिए। ऐसे विषयों पर एक-एक बात को देख करके उचित कदम उठाना चाहिए। क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है, संसद में कुछ लोग बोल रहे हैं और जो समाचार पत्रों में आता है वही देखते हैं हम। नीतीश कुमार ने कहा, लेकिन जो भी है उसकी ठीक से जांच होनी चाहिए और जो भी सच्चाई है वो सामने आनी चाहिए।

जांच की मांग से संबंधित सवाल पर बिहार के सीएम ने कहा, 'बिल्‍कुल (जांच) होनी चाहिए। टेलीफोन टैपिंग की बात इतने समय से आ रही है, इस पर जरूर बात हो जानी चाहिए, चर्चा हो जानी चाहिए। हम तो पहले ही दिन पूछे आजकल तो जानते नहीं कि ये सब चीज कई तरह से कौन कर लेगा, इस पर पूरे तौर पर से एक-एक बात को देखकर उचित कदम उठाना चाहिए मेरे हिसाब से, लेकिन क्‍या हुआ है क्‍या नहीं, यह पार्लियामेंट में कुछ लोग बोल रहे हैं और समाचार पत्र में आ रहे हैं, उसी को हम देखते हैं, जो भी कुछ है उस पर पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।

नीतीश ने कहा, 'निश्चित रूप से इस पर मेरी समझ से जांच कर लेनी चाहिए ताकि जो भी सच्‍चाई हो, सामने आ जाए और कभी भी कोई किसी को डिस्‍टर्ब करने के लिए, परेशान करने के लिए इस तरह का काम न करे।' इस मामले में संसद में गतिरोध और ज्‍वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग पर नीतीश ने कहा कि यह संसद के अंदर की बात है लेकिन सरकार की ओर से जवाब दिया गया है। जब जवाब दिया गया तो उसके बाद क्‍या मामला है, उसकी हम लोगों को पूरे तौर पर जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ मीडिया ऑर्गेनाइजेशंस ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि कुछ राजनीतिक नेताओं, सरकारी अधिकारियों, पत्रकारों सहित अनेक भारतीयों की निगरानी करने के लिये इजराइली स्पाइवेयर पेगासस का कथित तौर पर उपयोग किया गया था। पेगासस जासूसी मुद्दे को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध दूर नहीं हो रहा और सामान्‍य कामकाज नहीं हो पा रहा। दोनों सदनों में लगातार कार्यवाही टालने की नौबत आ रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!