Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 Aug, 2026 02:07 PM

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर 16 वर्षीय एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर कथित तौर पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार छात्र परिजनों के आपसी विवाद और अलगाव के चलते लंबे समय...
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर 16 वर्षीय एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर कथित तौर पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार छात्र परिजनों के आपसी विवाद और अलगाव के चलते लंबे समय से मानसिक तनाव में था।
अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर हुई। सेक्टर-73 निवासी अमित शर्मा ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि अमित कक्षा 11 का छात्र था। सेक्टर-49 थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
उन्होंने कहा, जांच में पता चला है कि कोरोना महामारी के दौरान नौकरी छूटने के बाद अमित के माता-पिता के बीच विवाद हो गया था और दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। अमित अपने पिता के साथ रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर की मां ने शव की शिनाख्त की।