लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों गैर भाजपाई दल-जदयू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jun, 2017 07:56 PM

non bjp party jdu to unite to protect democracy

जनता दल यूनाईटेड(जदयू) ने देश के वर्तमान हालात और लोकतंत्र की रक्षा के लिए गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलों से एकजुट होने का आह्वान ...

पटना: जनता दल यूनाईटेड(जदयू) ने देश के वर्तमान हालात और लोकतंत्र की रक्षा के लिए गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए आज कहा कि धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों को अपने एजेंडे को किनारे कर साझा नीति बनानी होगी तभी राष्ट्र को इस संकटपूर्ण समय से उबारा जा सकता है।

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे संकटपूर्ण समय से देश को उबारने के लिए सभी गैर भाजपाई दलों की एकजुटता जरूरी है। गरीबी, बेरोजगारी, जीवन एवं खेतीबाड़ी पर संकट के साथ ही आतंकवाद, पड़ोसियों से खराब होते रिश्ते और बिगड़ती अर्थव्यवस्था जैसी मूलभूत समस्यायों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए पूरे देश को जिस प्रकार लव जिहाद, एंटी रोमियो स्क्वायड, गौरक्षा, छद्म राष्ट्रवाद और अंधभक्ति की आग में झोंक दिया गया है उससे अपना देश तेजी से 14वीं सदी की क्रूर, अराजक एवं ङ्क्षहसक व्यवस्था की ओर जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश को तत्काल एक विचारवान एवं सुलझी व्यवस्था की जरूरत है जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बहाल करके जनपक्षीय विकास एवं खुशहाली का मार्ग प्रशस्त कर सके। प्रवक्ता ने कहा कि गाय के नाम पर लोगों की क्रूरतापूर्वक हत्याएं, वैचारिक भिन्नता होने पर सार्वजनिक अपमान और हत्या जैसे हालात समाज के लिए शर्मनाक एवं मानव सभ्यता के लिए खतरनाक हैं। कल तक अनैतिक समझे जाने वाले व्यवहार अब सत्तासीन लोगों द्वारा खुलेआम किया जाना सत्ता के बेलगाम होने की निशानी है।

कृषक आत्महत्या कर रहे हैं। अमीरों की संपत्ति बढ़ रही है और गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। जरूरतमंदों को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश को दूसरी ओर उलझाकर तथा विपक्ष को बांटकर सत्ता का विस्तार किया जा रहा है जिसे रोकने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!