गुजरात से बरसे राजनाथ सिंह, कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, कहा- भाजपा को लेकर जनता का अगाध स्नेह हैं

Edited By Utsav Singh,Updated: 30 Apr, 2024 04:14 PM

rajnath singh lashed out at gujarat called congress a sinking ship

सूरत और इंदौर के चुनावी घटनाक्रमों का हवाला देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस को ‘‘डूबता जहाज'' बताया और कहा कि ये वाकये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति जनता का अगाध स्नेह दर्शाते हैं।

गुजरात : सूरत और इंदौर के चुनावी घटनाक्रमों का हवाला देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस को ‘‘डूबता जहाज'' बताया और कहा कि ये वाकये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति जनता का अगाध स्नेह दर्शाते हैं। सिंह खंडवा लोकसभा सीट के निवर्तमान सांसद और भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में मांधाता में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा,‘‘इस बार लोकसभा चुनाव में करिश्मा हो गया। सूरत से भाजपा का प्रत्याशी निर्विरोध जीत गया और इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने पर्चा वापस लेकर भाजपा को समर्थन दे दिया। यह भाजपा के प्रति जनता के अगाध स्नेह को दर्शाता है जो लगातार बढ़ता जा रहा है।"

PunjabKesari

कांग्रेस के प्रत्याशी 20 बार निर्विरोध चुने गए
उन्होंने कहा,‘‘...लेकिन कांग्रेस के नेता कहते हैं कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। आजाद भारत में कांग्रेस के प्रत्याशी 20 बार निर्विरोध चुने गए हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या तब लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा नहीं हुआ था?" सिंह ने कहा कि कांग्रेस वह डूबता जहाज है जिसमें छेद हो चुका है और इस जहाज को डूबने से दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए सोमवार (29 अप्रैल) को अपना नामांकन वापस ले लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

PunjabKesari

इससे पहले, भाजपा ने लोकसभा चुनाव में गुजरात की सूरत सीट से 22 अप्रैल को अपनी पहली जीत दर्ज की, जब कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन गड़बड़ियों के कारण खारिज कर दिया गया और अन्य उम्मीदवार भी चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। नतीजतन भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल की चुनावी जीत सुनिश्चित हो गई।

आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए
रक्षा मंत्री ने कहा,‘‘महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उनकी बात नहीं मानी। अब भारत की जनता गांधी के कहे मुताबिक कांग्रेस को समाप्त करने पर आमादा है।'' उन्होंने कटाक्ष किया,‘‘अगर आप 10 साल बाद किसी बच्चे से पूछेंगे कि क्या वह कांग्रेस को जानता है, तो वह कहेगा-कौन कांग्रेस? कांग्रेस की यह हालत हो गई है।'' सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के देश में ‘‘संपत्ति के सर्वेक्षण'' संबंधी बयान और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा की ‘‘विरासत कर'' संबंधी टिप्पणी पर भी निशाना साधा।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रस्ताव देश की जनता को मंजूर नहीं हैं और वैश्विक अर्थशास्त्रियों ने इन प्रस्तावों को ‘‘बहुत खतरनाक खेल'' बताया है। सिंह ने यह भी कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराना भाजपा का संकल्प है और ऐसा सुनिश्चित करने के लिए नियम-कायदों में जरूरी संशोधन किए जाएंगे।

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!