Edited By Parminder Kaur,Updated: 30 Apr, 2024 04:55 PM
Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर को 2 वेरिएंट- EX और ST में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये एक्स शोरूम है। यह फैमिली स्कूटर 4 रंगों- जांस्कर एक्वा, स्टील ग्रे, इंडियन रेड और लूनर व्हाइट...
ऑटो डेस्क. Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर को 2 वेरिएंट- EX और ST में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये एक्स शोरूम है। यह फैमिली स्कूटर 4 रंगों- जांस्कर एक्वा, स्टील ग्रे, इंडियन रेड और लूनर व्हाइट में उपलब्ध होगा। यह स्कूटर TVS i-क्यूब, ओला S1 और एथर रिज्टा को टक्कर देगा।
खासियत
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED लाइटिंग, चार्जिंग पोर्ट, हिल होल्ड असिस्टेंस, साइड स्टैंड अलर्ट, नेविगेशन और कस्टमाइजेबल राइड मोड दिए गए हैं। वहीं इसमें 7 इंच का डिजिटल कंसोल दिया गया है, जो स्पीड ट्रैकिंग, तय की गई दूरी, चार्जिंग लेवल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें कॉल अलर्ट भी दिया गया है।
पावरट्रेन
Ampere Nexus में 3 kWh की सबसे सुरक्षित LFP बैटरी दी गई है, इसे 4 किलोवाट पीक मोटर पावर के साथ जोड़ा गया है। इस बैटरी पैक को एक बार चार्ज करने पर यह 136KM की रेंज प्रदान करेगी। फास्ट चार्जिंग की मदद से इस स्कूटर को सिर्फ 3 घंटे 22 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।