ऑफ द रिकॉर्डः आई.पी.एस. अधिकारियों की ‘शक्तिशाली पत्नियां’

Edited By Pardeep,Updated: 18 Apr, 2021 05:56 AM

off the record ips officers powerful wives

यदि आपको लगता है कि केवल पुलिस अधिकारी ही राज्यों में शीर्ष पदों पर काबिज हैं, तो आप पूरी तरह से सही नहीं हो सकते हैं। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारियों की पत्नियों के बारे में आंकड़े जुटाने की कोशिश की,...

नई दिल्लीः यदि आपको लगता है कि केवल पुलिस अधिकारी ही राज्यों में शीर्ष पदों पर काबिज हैं, तो आप पूरी तरह से सही नहीं हो सकते हैं। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारियों की पत्नियों के बारे में आंकड़े जुटाने की कोशिश की, जिनमें से कुछ निजी कंपनियों में प्रमुख पदों पर हैं। 

अनिल देशमुख, सचिन वाजे विवाद के बाद सी.बी.आई., एन.आई.ए. और प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की इन्वैस्टीगेशन विंग भी सरकार को रोजाना अपडेट भेज रही हैं। इस संबंध में एक अधिकारी सुर्खियों में छा गया। विवाद में शामिल शीर्ष एक पुलिस कर्मी का हरियाणा कनैक्शन है। वह महाराष्ट्र कैडर के एक आई.पी.एस. अधिकारी हैं, लेकिन वह हरियाणा से हैं और भाजपा के साथ भी जुड़े हुए थे। लेकिन जब महाराष्ट्र में आघाड़ी सरकार सत्ता में आई, तो वह शिवसेना के काफी करीब आ गए और उन्हें अच्छी पोस्टिंग मिल गई। 

ऐसा कहा जाता है कि अमित शाह इस स्कैंडल की जांच की सीधी निगरानी कर रहे हैं, जिसमें उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा जल्द राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना दिख रही है। यह पता चला है कि हाल ही में खबरों में रहने वाले एक शीर्ष पुलिस अधिकारी की पत्नी कई कंपनियों में निदेशक रही है। उसे कुछ विवाद के कारण एक सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी में से अपना पद भी छोड़ना पड़ा था।

4 अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पत्नियां महाराष्ट्र में विभिन्न कंपनियों में निदेशक हैं। आधिकारिक तौर पर कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि उन्हें रोजगार पाने का अधिकार है। ऐसे में गृह मंत्रालय पूरे मामले पर एक डोजियर भी मांग सकता है!

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!