सोपोर में पुलिस हिरासत से भागा आतंकी कार्यकर्ता, तलाशी अभियान जारी

Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 Oct, 2018 03:32 PM

ogw escaped from police custody in sopore

सोपोर के बाहरी क्षेत्र में चार दिन पहले गिरफ्तार किया एक आतंकी कार्यकर्ता शुक्रवार को पुलिस हिरासत से भाग गया।

श्रीनगर: सोपोर के बाहरी क्षेत्र में चार दिन पहले गिरफ्तार किया एक आतंकी कार्यकर्ता शुक्रवार को पुलिस हिरासत से भाग गया। भाग गया वर्कर मेहराज-उ-दीन खान उर्फ मारूफ निवासी सोपोर है और वह पुलिस स्टेशन से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसको पकडऩे के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।


एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ओजीडब्लयू भाग गया है। पुलिस जांच कर रही है कि किसी लापरवाही से वह फरार होने में कामयाब रहा। महरूफ को चार दिन पहले पुलिस की नाका पार्टी ने पकड़ा था। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले मजीद अहमद मीर नामक एक ओजीडब्लयू भी बोमाई पुलिस स्टेशन से भाग गया था और फिर वह लश्कर का आतंकी बन गया था। मीर पिछले सप्ताह ही अपने एक साथी के साथ तुजार मुठभेड़ में मारा गया था।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!