रामनगर फारेस्ट डिवीजन में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू

Edited By Pardeep,Updated: 19 Oct, 2020 04:49 AM

owl of rare species found in ramnagar forest division

: रामनगर वन प्रभाग के जंगलों में एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को फोटो शूट के दौरान दुर्लभ प्रजाति का स्पॉट वैलिड ईगल आउल मिला है। कैमरे में कैद इस उल्लू के बारे में जानकारों का मानना है कि इस दुर्लभ जीव का दिखना यहां के जंगलों की

नई दिल्ली/रामनगर: रामनगर वन प्रभाग के जंगलों में एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को फोटो शूट के दौरान दुर्लभ प्रजाति का स्पॉट वैलिड ईगल आउल मिला है। कैमरे में कैद इस उल्लू के बारे में जानकारों का मानना है कि इस दुर्लभ जीव का दिखना यहां के जंगलों की हेल्थी जैव विविधता का सबूत है। बताते चलें कि रामनगर वन प्रभाग के जंगलों में कई प्रकार के वन्यजीव पाये जाते हैं। इसके साथ ही इन जंगलों में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को भी यहां के जंगलों में देखा जा सकता है। 

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर डीप रजवार के कैमरे में फोटो शूट के दौरान कैद दुर्लभ प्रजाति के उल्लू को स्पॉट वैलिड ईगल आउल या फॉरेस्ट आउल के नाम से जाना जाता है। यह बड़े आकार का उल्लू होता है। अकसर यह घने जंगलों में दिखता है। रात्रिचर जीवों की आदतों के मुताबिक यह रात में ही सक्रिय होता है। 

फोटोग्राफर डीप रजवार ने बताया कि यह पक्षी दिन में आराम करता है और रात को शिकार करता है। ज्यादातर यह घने जंगलों में रहता है। दिन में पेड़ों के पत्तो में छिपा रहता है। यह बहुत शक्तिशाली होता है। फारेस्ट उल्लू आकार में अपने से बड़े जीवों का भी शिकार करता है। इसकी मौजूदगी के बारे में कई बार पता चला, लेकिन यह पहली बार कैमरे में कैद हुआ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!