पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दागे मोर्टार

Edited By rajesh kumar,Updated: 31 Mar, 2020 10:36 AM

pakistan violates ceasefire in poonch kashmir fired mortar

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सोमवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलियां चलाई गईं और...

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सोमवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलियां चलाई गईं और मोर्टार के गोले दागे गए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने बुधवार को जानकारी दी थी कि इस वर्ष एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 646 घटनाएं दर्ज की गईं।

PunjabKesari

इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों 27 मार्च को जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन कर मोर्टार दागे थे। बृहस्पतिवार रात गोलाबारी शुरू हुई और शुक्रवार सुबह तक चलती रही थी। रक्षा प्रवक्ता ने कहा पाकिस्तानी सेना ने रात पौने बारह बजे से मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के डेगवार सेक्टर में सीमा पार से गोले दागे और गोलियां चलायीं थी। पाकिस्तान रेंजर्स ने बृहस्पतिवार को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की थी।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार दोपहर बाद पुंछ जिले के देवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह करीब बीस मिनट तक चली। इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार रात हीरानगर सेक्टर के पंसार, मनयारी और चक गंगा में मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की थी। यह गोलीबारी सुबह तक जारी रही। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने बुधवार को बताया था कि इस साल एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 646 घटनाएं हुयी हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!