ऑफ द रिकॉर्डः असम से पासवान जाएंगे राज्यसभा में?

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 Dec, 2018 08:22 AM

paswan will go from assam to rajya sabha

समझा जाता है कि केंद्रीय खाद्य मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रधान रामविलास पासवान ने भाजपा के साथ एक समझौता किया है। भाजपा बिहार में लोजपा को राजग के साथ रखना चाहती है।

नेशनल डेस्कः समझा जाता है कि केंद्रीय खाद्य मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रधान रामविलास पासवान ने भाजपा के साथ एक समझौता किया है। भाजपा बिहार में लोजपा को राजग के साथ रखना चाहती है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पासवान के साथ एक सौदे की पेशकश की जिसे वह नामंजूर नहीं कर पाए।
PunjabKesari
ऐसी चर्चा है कि पासवान मई 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव खराब सेहत के कारण नहीं लड़ेंगे। उन्होंने हाल ही में दिल का आप्रेशन करवाया है इसलिए वह जनता के साथ सक्रिय रूप से मिलने-जुलने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं इसलिए वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनके बेटे चिराग पासवान उनकी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
PunjabKesari
लोजपा लोकसभा की एक सीट पर दावा नहीं करेगी। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 6 पर वह चुनाव लड़ेगी। शाह ने उनको कहा कि पासवान को हम राज्यसभा की सीट देंगे। राज्यसभा में मौजूदा समय में कोई रिक्त स्थान नहीं। केवल असम ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां भाजपा 2 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है इसलिए भाजपा असम से पासवान को टिकट देगी और वह लोजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सकते हैं।
PunjabKesari
इस तरह पार्टी के संसद सदस्यों की संख्या 7 ही रहेगी। लोजपा को लोकसभा की 6 सीटें मिलेंगी और राज्यसभा की एक। भाजपा उपेन्द्र कुशवाहा को 3 सीटें देना चाहती है। अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!