Edited By Pardeep,Updated: 21 Mar, 2026 10:02 PM

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक छोटा सा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया।
नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक छोटा सा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया।
शाम के समय शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान के भाई भूरा (40), पुत्र बल्लू, पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमलावरों ने उसे चाकुओं से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस खूनी झड़प में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल पूरे गांव में दहशत और गम का माहौल है, जहां ईद की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।