मातम में बदली भक्ति की राह! मिनटों में मची चीख-पुकार, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, चारों तरफ बिखरा खून

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 09:13 AM

5 killed as car carrying pilgrims collides with tree in agra

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के चित्राहाट (Chitrahat) क्षेत्र में गुरुवार (19 मार्च) की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से टकरा गई। इस भीषण...

Agra Road Accident : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के चित्राहाट (Chitrahat) क्षेत्र में गुरुवार (19 मार्च) की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग राजस्थान के करौली स्थित प्रसिद्ध मां कैला देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे। गुरुवार रात को वे अपनी यात्रा पूरी कर वापस घर लौट रहे थे तभी चित्राहाट इलाके में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे पेड़ में जा घुसी।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण

हादसा इतना भीषण था कि कार के टकराने की आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाका सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार के भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी 4 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

हादसे की मुख्य वजह?

शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। रात का समय होने के कारण यह भी आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिससे संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!