मथुरा में मचा कोहराम: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से भड़का ब्रज, गौ- रक्षकों ने ईद पर दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम!

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 11:25 AM

highway blocked on eid outrage in mathura after farsawale baba killed

मथुरा नगरी में आज यानि 21 मार्च को भारी बवाल की स्थिति पैदा हो गई है। प्रसिद्ध गौ-सेवक बाबा चंद्रशेखर, जिन्हें इलाके में 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था, की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या के बाद पूरे ब्रज क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बन गए...

नेशनल डेस्क: मथुरा नगरी में आज यानि 21 मार्च को भारी बवाल की स्थिति पैदा हो गई है। प्रसिद्ध गौ-सेवक बाबा चंद्रशेखर, जिन्हें इलाके में 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था, की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या के बाद पूरे ब्रज क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बन गए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला? 

यह घटना मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर की है। बाबा के परिजनों और समर्थकों का आरोप है कि बीती रात बाबा चंद्रशेखर की गाड़ी से कुचलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और गौ-रक्षकों में शोक और भारी रोष फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (NH-19) पर शव रखकर जाम लगा दिया है, जिससे मीलों तक गाड़ियों की कतारें लग गई हैं।

 अलर्ट हुआ प्रशासन

ईद के त्यौहार के बीच हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स और पीएसी (PAC) को मौके पर तैनात किया गया है। हाईवे पर जाम के कारण यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी और संदिग्धों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

कौन थे 'फरसा वाले बाबा'?

बाबा चंद्रशेखर क्षेत्र में एक प्रमुख गौ-सेवक के रूप में जाने जाते थे। वे हमेशा अपने साथ एक 'फरसा' रखते थे, जिसके कारण उन्हें 'फरसा वाले बाबा' के नाम से पहचान मिली। इलाके में उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता थी, यही वजह है कि उनकी मृत्यु के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!