ऑस्ट्रेलिया में ईद पर भड़का मुस्लिमों का गुस्सा; मस्जिद में आए PM अल्बनीज़ से बदतमीजी, बोले- “Get out”! (Video)

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 12:07 PM

australia pm asked to get out  heckled at mosque for supporting israel

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ को सिडनी की मस्जिद में ईद के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। गाजा युद्ध पर उनकी नीतियों से नाराज़ लोगों ने उन्हें “गेट आउट” कहा। यह घटना इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर बढ़ते वैश्विक तनाव और घरेलू असंतोष को...

Sydney: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ को ईद-उल-फितर के मौके पर एक मस्जिद में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वे सिडनी के पश्चिमी इलाके में स्थित लाकेम्बा मस्जिद में नमाज के बाद लोगों से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ गृह मंत्री टोनी बर्क भी मौजूद थे।करीब 15 मिनट बाद ही माहौल बदल गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने जोर-जोर से नारे लगाने शुरू कर दिए। लोगों ने “Get out” (बाहर जाओ) और “genocide supporters” (नरसंहार समर्थक) जैसे आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और मंत्री का विरोध किया।

 

🚨WATCH: Australian PM Albanese is HECKLED, SPAT on, and forced to leave by Muslims as he visits a mosque for Eid 🇦🇺

“Shame on you! Genocide supporter, GET OUT OF HERE”

Well well well, pandering to the Muslim votes didn’t get you very far, did it? pic.twitter.com/hUrB9jmfOf

— BRITAIN IS BROKEN 🇬🇧 (@BROKENBRITAIN0) March 20, 2026

यह विरोध गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इजराइल का समर्थन कर रही है, जिससे फिलिस्तीनी नागरिकों को भारी नुकसान हो रहा है। दरअसल, अल्बनीज़ सरकार ने एक संतुलित रुख अपनाने की कोशिश की है-एक तरफ उन्होंने फिलिस्तीनियों के लिए चिंता जताई है और युद्धविराम की मांग की है, वहीं दूसरी ओर इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का भी समर्थन किया है।

 

लेकिन इस “मिडल पाथ” (बीच का रास्ता) से ऑस्ट्रेलिया के मुस्लिम और यहूदी दोनों समुदायों के कुछ लोग असंतुष्ट हैं। मुस्लिम समुदाय का एक हिस्सा मानता है कि सरकार इजराइल के खिलाफ सख्त रुख नहीं अपना रही।यह पूरा विवाद इजराइल-हमास युद्ध 2023 के बाद और ज्यादा बढ़ गया है, जब से गाजा में हिंसा और मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।   इस घटना से साफ है कि गाजा युद्ध का असर अब दुनिया के अलग-अलग देशों की आंतरिक राजनीति और सामाजिक माहौल पर भी पड़ रहा है।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!