कोरोना वायरस की इस महामारी में देश को मजबूत करने के लिए हर कोई पूरा सहयोग कर रहा है और इस कड़ी में साम्बा के लोग भी दिल खोलकर योगदान दे रहे हैं।
साम्बा : कोरोना वायरस की इस महामारी में देश को मजबूत करने के लिए हर कोई पूरा सहयोग कर रहा है और इस कड़ी में साम्बा के लोग भी दिल खोलकर योगदान दे रहे हैं। साम्बा के पी.एच.ई. के एक वर्कर्स नरेंद्र मेहरा ने अपने एक महीने के वेतन 6750 रूपए को पी.एम. केयर फंड तक पहुंचाने के लिए राशि का चैक सांसद जुगल किशोर शर्मा को सौंपा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री डा. देवेंद्र कुमार मन्याल और भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह और मंडल प्रधान मोहिंद्र पाल भी मौजूद थे। नरेंद्र मेहरा ने कहा कि हमे सब लोगों को प्रधानमंत्री की नीतियों को मजबूत करने के लिए देश के लिए फंड जरूर देना चाहिए।
मिसालः कोरोना दवा की टेस्टिंग के लिए युवक ने की शरीर दान देने की पेशकश, PM मोदी को लिखा...
NEXT STORY