Edited By shukdev,Updated: 05 Oct, 2018 05:55 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत में अलग रक्षा औद्योगिक पार्क बनाने के लिए रूस को न्यौता दिया। भारत अपने पुराने सहयोगी के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रहा है। व्यापार बैठक में मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार 2017-18...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत में अलग रक्षा औद्योगिक पार्क बनाने के लिए रूस को न्यौता दिया। भारत अपने पुराने सहयोगी के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रहा है। व्यापार बैठक में मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार 2017-18 में 20 प्रतिशत बढ़ा है। बैठक में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने रूस को भारत में रक्षा औद्योगिक पार्क स्थापित करने तथा परंपरागत रिश्तों को आगे ले जाने का न्यौता देते हुए कहा कि भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में एक खुली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा, ‘हम नए भारत के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमें यथाशीघ्र इसे करना है।’
मोदी ने भारत में व्यापार के व्यापक अवसरों को सूचीबद्ध करते हुए कहा कि भारत सागरमाला परियोजना के तहत अपने बंदरगाहों को आधुनिक रूप दे रहा है, 50 शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं का निर्माण करने के साथ रेल और सड़क नेटवर्क का विस्तार एवं हवाईअड्डों को आधुनिक बना रहा है।