PM मोदी ने फिर बनाया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना Man vs Wild

Edited By Updated: 20 Aug, 2019 11:10 AM

pm modi man vs wild episode becomes world most trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने नाम एक रिकार्ड दर्ज करा लिया है। हाल ही में डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित हुए पीएम के स्पेशल एपिसोड ''मैन वसेर्ज वाइल्ड'' को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब पसंद किया जा रहा है...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने नाम एक रिकार्ड दर्ज करा लिया है। हाल ही में डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित हुए पीएम के स्पेशल एपिसोड 'मैन वसेर्ज वाइल्ड' को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब पसंद किया जा रहा है। यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाले एपिसोड बन गया है। खुद बेयर ग्रिल्स ने इसकी जानकारी दी। 

PunjabKesari

बेयर ग्रिल्‍स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा कि Man Vs Wild ने भारत और दुनियाभर में सबसे ट्रेंडिंग शो का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस शो को ट्विटर पर 3.6 बिलियन इंप्रेशन भी मिल चुके हैं। उन्होंने लिखा धन्यवाद जिस किसी ने भी इस एपिसोड को देखा। बता दें कि इस एपिसोड को टीवी जगत के एक बड़े शो सुपर बाउल 53 को भी ट्रेंडिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सुपर बाउल 53 को 3.4 बिलियन सोशल मीडिया इंप्रेशन मिले हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि 'मैन वसेर्ज वाइल्ड'12 अगस्त को 180 से अधिक देशों में ‘डिस्कवरी नेटवर्क' के चैनलों पर दिखाया गया था। इसमें पीएम मोदी शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ रोमांचक सफर करते दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कई बातें बेयर ग्रिल्स के साथ साझा की। इस शो के दौरान पीएम मोदी पर्यावरण ने सुरक्षा पर भी बात की थी और बताया था कि इंसानों के लिए इनका वजूद बना रहना क्यों जरूरी है। 

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!