PM मोदी का Jhalmudi Video बना Google Sensation, Searching में तोड़े 22 साल के Record, फिर से बने Trending

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 01:14 PM

pm modi s jhalmudi broke all google search records

PM मोदी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इन दिनों उनका झालमुरी वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी सड़क किनारे एक दुकान पर बंगाल के मशहूर स्नैक 'झालमुड़ी' का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

PM Modi's Jhalmuri video: PM मोदी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इन दिनों उनका झालमुरी वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी सड़क किनारे एक दुकान पर बंगाल के मशहूर स्नैक 'झालमुड़ी' का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर व्यूज का तूफान

19 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो ने कुछ ही दिनों में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  109 मिलियन (10.9 करोड़) से अधिक बार देखा गया है, जबकि 67 लाख लोगों ने इसे लाइक और ​​​​10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे फॉरवर्ड किया है। हालांकि इस पर 1 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने कमेंट्स दिए हैं।

<

>

10 रुपये और प्रधानमंत्री की सादगी

वीडियो में दिख रहा है कि रैली से लौटते समय पीएम मोदी कॉलेज मोड़ के पास विक्रम साव नाम के एक विक्रेता की दुकान पर रुके। उन्होंने बड़े चाव से झालमुड़ी बनवाई और उसका आनंद लिया। खास बात यह रही कि जब विक्रेता ने पैसे लेने से मना किया, तो पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए उन्हें 10 रुपये दिए। उन्होंने न केवल खुद झालमुड़ी खाई, बल्कि वहां मौजूद बच्चों को भी खिलाई।

Google Seach में 22 साल का रिकॉर्ड टूटा

पीएम मोदी के इस वायरल वीडियो ने गूगल सर्च में 22 साल रिकॉर्ड तोड़ा है। बीते 22 सालों में झालमुड़ी को लेकर इतना गूगल सर्च ट्रैफिक कभी नहीं देखा गया, जितना इस वीडियो के आने के बाद बढ़ा है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!