Edited By Tanuja,Updated: 01 Nov, 2026 03:03 PM

उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर का थाईलैंड में पत्नी के साथ मगरमच्छ का मांस चखने का वीडियो वायरल हुआ है। निगम आयुक्त ने बताया कि अधिकारी ने 19 से 23 अक्टूबर तक छुट्टी ली थी, लेकिन आवेदन में विदेश यात्रा का उल्लेख नहीं था। उनसे जवाब...
Bangkok: भारत का एक अधिकारी राजकुमार राठौर इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वह पत्नी के साथ थाईलैंड घूमने गए थे। वहां एक फूड स्टॉल या रेस्तरां में उन्होंने मगरमच्छ का मांस चखा। उनकी पत्नी के सोशल मीडिया खाते पर साझा किया गया कथित वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने मामले का संज्ञान लिया है। विवाद सिर्फ मगरमच्छ का मांस खाने को लेकर नहीं, बल्कि अधिकारी की विदेश यात्रा की अनुमति को लेकर भी है। नगर निगम ने उनसे पूछा है कि क्या उन्होंने विदेश जाने से पहले जरूरी अनुमति ली थी?
कौन हैं राजकुमार राठौर?
राजकुमार राठौर मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर निगम में भवन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल उनके पास जोन-1, जोन-2 और जोन-3 की जिम्मेदारी है। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के मुताबिक, राठौर ने 19 से 23 अक्टूबर तक छुट्टी ली थी। लेकिन उनके छुट्टी के आवेदन में विदेश यात्रा पर जाने का कोई उल्लेख नहीं था। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद निगम ने उनकी यात्रा और अनुमति से जुड़े दस्तावेजों को लेकर जवाब मांगा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राजकुमार राठौर अपनी पत्नी के साथ एक फूड स्टॉल या रेस्तरां के पास दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ कथित तौर पर लिखा गया है, 'थाईलैंड में पहली बार मगरमच्छ का मांस चख रहे हैं।' क्लिप में मगरमच्छ के मांस के साथ मृत मगरमच्छों के दृश्य भी दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद नगर निगम का ध्यान अधिकारी की विदेश यात्रा की अनुमति के मुद्दे पर गया।
Larger and larger fire bombs are thrown at police officers in Paris today https://t.co/LCAmy2eIaq
— Visegrád 24 (@visegrad24) October 31, 2026
विदेश जाने से पहले अनुमति लेना जरूरी
सरकारी सेवा नियमों के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को विदेश यात्रा पर जाने से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना जरूरी होता है। इस मामले में सवाल उठ रहा है कि क्या राठौर ने थाईलैंड जाने से पहले निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया था। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल राजकुमार राठौर की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि उन्होंने विदेश यात्रा के लिए जरूरी अनुमति ली थी या नहीं और क्या उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।