कांग्रेस का बड़ा दावा- PM मोदी का आंखें मूंदकर इजराइल का साथ देना भारतीय हितों के लिए हानिकारक

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 12:41 PM

pm s blind support for israel is detrimental to indian interests congress

कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के लिए इजराइल सबसे बड़ा खतरा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इजराइल का आंख मूंदकर समर्थन करने से भारत के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के लिए इजराइल सबसे बड़ा खतरा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इजराइल का आंख मूंदकर समर्थन करने से भारत के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिका-ईरान के बीच हुए हालिया समझौते का हवाला देते हुए यह भी कहा कि इस समझौते का दुनिया भर में सतर्कता के साथ स्वागत किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ने "पूरे लेबनान को जला देने" की बात कही है, जिसकी व्यापक स्तर पर निंदा हुई है। उन्होंने कहा, "हमेशा की तरह मोदी सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप हैं।

<

>

प्रधानमंत्री का इजराइल का आंख मूंदकर समर्थन करना देश के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है, भले ही इससे 'मोदानी' साम्राज्य के हित सुरक्षित हो रहे हों।" अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शांति के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत सभी सैन्य गतिविधियों को तुरंत रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाने पर सहमति बनी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!