असम में बोल राजनाथ सिंह- BJP आई सत्ता में तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में नहीं रहने देंगे

Edited By Updated: 23 Mar, 2021 04:43 PM

politics will not be allowed on illegal infiltration in assam rajnath singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को असम में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में नहीं रहने दिया जाएगा। असम के लुमडिंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश से घुसपैठ...

नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को असम में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में नहीं रहने दिया जाएगा। असम के लुमडिंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश से घुसपैठ को रोकने के लिए भाजपा सरकार ने असम में समूची भारत-बांग्लादेश सीमा पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली स्थापित कर दी है।

 

राजनाथ ने कहा कि हम अवैध घुसपैठ पर राजनीति नहीं होने देंगे। असमी संस्कृति और पहचान की रक्षा की जाएगी। यदि हमारा कोई गलत इरादा होता तो हमने डॉ. भूपेन हजारिका को भारत रत्न नहीं दिया होता। असम में बार-बार आने वाली बाढ़ का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि राज्य में भाजपा के पुन: सत्ता में आने पर समस्या के समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!